SSC CHSL 2025 भर्ती – पूरी जानकारी आपके लिए
नमस्कार दोस्तो क्या आप भी 12 वी पास करके जल्दी नौकरी लगना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है।
मैं अर्जुन पंचारिया सिंधू आपको इस लेख में बताऊंगा कि आपको इस लेख में की आप इसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं किस किस चीज का ध्यान रखना आवश्यक है ।
क्या क्या पढ़ना जरूरी है क्या छोड़ सकते है।
SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) 2025 की भर्ती Staff Selection Commission द्वारा उन युवाओं के लिए निकाली गई है जो 12वीं कक्षा पास करके सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अंतर्गत LDC (Lower Division Clerk), DEO (Data Entry Operator), Postal Assistant, Sorting Assistant जैसे पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
किस तारीख को क्या होगा उसके लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 23 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
फॉर्म सुधार विंडो | 22 – 24 जुलाई 2025 |
Tier-1 परीक्षा | 8 – 18 सितंबर 2025 |
Tier-2 परीक्षा | नवंबर 2025 (अनुमानित) |
✅ Source: ssc.gov.in आधिकारिक पोर्टल
योग्यता क्या क्या होगी इसकी?
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)
- OBC: 3 साल छूट
- SC/ST: 5 साल छूट
- PWD: 10 साल तक की छूट
क्या क्या पद होंगे उसमें पूरी जानकारी आपके लिए?
- LDC / JSA (Lower Division Clerk / Junior Secretariat Assistant)
- Postal Assistant / Sorting Assistant
- Data Entry Operator (DEO)
सभी पदों पर केंद्र सरकार की विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति की जाती है।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
English | 25 | 50 |
Reasoning | 25 | 50 |
Quantitative | 25 | 50 |
GK & Current Affairs | 25 | 50 |
- प्रश्न: 100
- अंक: 200
- समय: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक प्रति गलत उत्तर
क्या है ssc MTs Exam? कैसे करे SSC MTS की तैयारी? क्या सिलेबस होगा, क्या पढ़ना है? जानिए पूरी जानकारी
Tier-2: Descriptive Paper
- फॉर्मेट: Essay/Letter Writing
- माध्यम: हिन्दी/अंग्रेज़ी
- अंक: 100
- समय: 60 मिनट
Tier-3: Typing/Skill Test
- DEO के लिए 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की स्पीड जरूरी
- LDC के लिए टाइपिंग स्पीड:
- अंग्रेजी: 35 WPM
- हिंदी: 30 WPM
वेतन क्या कितना होगा पूरा जाने
पद | प्रारंभिक वेतन |
---|---|
LDC / JSA | ₹ 19,900 – ₹ 63,200 |
DEO / PA / SA | ₹ 25,500 – ₹ 81,100 |
अन्य भत्ते | DA + HRA + TA + अन्य |
Net in-hand Salary ~ ₹32,000 से ₹48,000 तक
जानिए आप इसका आवेदन कैसे कर सकते है?
- सबसे पहले आप SSC की वेबसाइट पर जाएं: https://ssc.gov.in
- अगर आप पहले भी Ssc में किसी का फॉर्म भर चुके है तो One-Time Registration जरूरी नहीं अगर आप पहली बार कर रहे है तो जरूरी है।
- फिर नीचे आपको ऐसा दिखेगा “CHSL 2025” भर्ती उस पर क्लिक करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
- फोटो (80KB तक, हाल की)
- हस्ताक्षर
- 10वीं व 12वीं मार्कशीट
- आवेदन शुल्क क्या क्या होगा:
- GEN/OBC: ₹100
- SC/ST/PWD/Women: शुल्क नहीं
आखिर क्यों करे SSC CHSL की तैयारी?
- सिर्फ 12वीं पास पर सरकारी नौकरी
- स्थायी नौकरी + पेंशन सुविधा
- काम का दबाव कम और प्रमोशन की संभावना अधिक
- ऑल इंडिया पोस्टिंग से exposure
- SSC की परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और merit आधारित होती है